बाकी है...
ये रात बाकी है....
अभी ख्वाब बाकी है....!!
एक अधूरी कहानी बाकी है.....
अभी दुनिया को सुनानी बाकी है.....!!
अभी तारों का जमीं पर उतरना बाकी है...
अभी पत्थरों का टूटकर बिखरना बाकी है....!!
अभी मेरे अंदर का तूफान बाकी है...
अभी गांव का आखिरी मकान बाकी है....!!
अभी किस्मतों का रूठना बाकी है...
कुछ समन्दरों का अभी सूखना बाकी है.....!!
एक पहाड़ चढ़ना बाकी है...
अभी जमीं पर उतरना बाकी है....!!
अभी समय बाकी है....
मेरा समय आना बाकी है....!!
एक गीत बाकी है....
अभी गुनगुनाना बाकी है....!!
एक ख्वाब बाकी है...
ख्वाबों का हकीकत होना बाकी है....!!
मेरे दिल की तमन्नाएं बाकी है....
दफन कुछ आरजुएं बाकी है....!!
अभी कोरे कागज बाकी है...
दीपक तेरी कलम में स्याही बाकी है.....!!
अभी मेरे विचार बाकी है....
अभी एक आखिरी गजल बाकी है....!!
अभी एक सवेरा बाकी है....
अभी एक शाम ढलनी बाकी है.....!!
अभी एक सिर कलम होना बाकी है...
अभी मेरे तरकश में तीर बाकी है....!!
एक किनारा बाकी है....
अभी कुछ समंदर बाकी है.....!!
एक कविता बाकी है...
अभी मेरे कोश में एक शब्द बाकी है....!!
हरियाली एक खेत की बाकी है...
पानी के लिए अभी एक रेगिस्तान बाकी है....!!
मेरी अभी एक प्यास बाकी है....
पत्ते पर आखरी ओस बाकी है....!!
कुछ फरिश्तों का जमीं पर उतरना बाकी है...
अभी एक आखिरी सीढी बाकी है.....!!
मुझ में एक जज्बा बाकी है...
अभी मुझमें जान बाकी है....!!
आखिरी एक पहर बाकी है....
मेरी जद में अभी शहर बाकी है....!!
आखिरी कुछ अल्फाज बाकी है...
मुझमें दफन कुछ राज बाकी है....!!!
सब कुछ बाकी है...
अभी सब कुछ बाकी है...!!
Sandar
ReplyDelete👍👌🏻
ReplyDelete👍👍👍👌👌
ReplyDeleteFabulous
ReplyDeleteSuper 👍
ReplyDelete