MY WEBSITE

http://sharmadeepu.in/

Sunday, 21 October 2018

कोशिशें जारी रख (A Motivational poem)

कोशिश कर, हल निकलेगा,
आज नही तो, कल निकलेगा.....!
अर्जुन के तीर सा सध,
मरूस्थल से भी जल निकलेगा........!!
मेहनत कर, पौधो को पानी दे,
बंजर जमीन से भी फल निकलेगा.....!
ताकत जुटा, हिम्मत को आग दे,
फौलाद का भी बल निकलेगा......!!
जिन्दा रख, दिल में उम्मीदों को,
गरल के समन्दर से भी गंगाजल निकलेगा.....!
कोशिशें जारी रख कुछ कर गुजरने की,
जो है आज थमा थमा सा है, चल निकलेगा....!!
थाम हाथ हवाओं का ,  खुद मे जज्बा  जिंदा  रख ,
ये मुस्किल दौर भी , गुजर निकलेगा ....!!
रख भरोसा अपनी मेहनत पर .....राही
किस्मताें का अंधेरा भी छंट निकलेगा....!!
लबों पर धर खामोशी के पहरे...
मुश्किलों की भीड़ में, रास्ता सरल निकलेगा...!!
कोशिश कर, हल निकलेगा,
आज नही तो, कल निकलेगा.....!

     जय हिन्द जय  भारत 
#sharma_deepu 








3 comments:

  1. Bhut acha deepk sir ... apke shbdh sach me kisi ko ummido se bhar skte h .... bhut hi shandar

    ReplyDelete
  2. Bahut sundar atyant prernadayak...

    ReplyDelete

Popular Posts

Featured Post

Click Bitz - अधूरी दवात

लिख लिख कलम भी तोड़ी मैंने, बात शब्दों की डोर से पिरोई मैंने। कोरा कागज और लहू का कतरा, बस यही एक अधूरी दवात छोड़ी मैंने.....!! ......